राजकीय महाविद्यालय रामनगर में NSUI के अध्यक्ष प्रत्याशी सूरज रावत ने मांगी छात्र-छात्राओं से समर्थन की अपील
#रामनगरहैडलाइन - राजकीय महाविद्यालय रामनगर में कल होने वाले छात्र संघ चुनाव के लिए प्रचार का दौर थमने के साथ ही हलचल तेज हो गई है, नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) की ओर से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सूरज रावत ने महाविद्यालय के छात्र छात्राओं से अपने पक्ष में कल मतदान करने की भावुक और पुरजोर अपील की है, सूरज रावत ने कहा उनका मुख्य उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं बल्कि महाविद्यालय में पठन पाठन का बेहतर माहौल तैयार करना और छात्र हितो से जुड़ी समस्याओं का स्थाई समाधान निकालना है, उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में नए रोजगारपरक पाठ्यक्रमों की शुरुआत, पुस्तकालय (लाइब्रेरी) में आधुनिक पुस्तकों की व्यवस्था, वाई-फाई और बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करना उनकी प्राथमिकता सूची में सबसे ऊपर है, सूरज रावत ने छात्र-छात्राओं से एकजुट होकर मतदान करने का आह्वान करते हुए कहा, "आपका एक-एक वोट महाविद्यालय के उज्ज्वल भविष्य और मजबूत छात्र राजनीति की नींव रखेगा, मुझे पूरा विश्वास है कि रामनगर महाविद्यालय के जागरूक साथी कल (NSUI) के पक्ष में बटन दबाकर मुझे अपनी सेवा का अवसर देंगे।
#Nsuiramnagar #surajrawat #sumitlohani #sanjaynegi #ranjeetsinghrawta #vinaypadaliya #studentchunav #viralnews #viralvideo
#allfollowers #रामनगरहैडलाइन #Ramnagarnews #Pngpgcollageramnagar