टीकमगढ़: वर्मा मांझ गांव में महिला को जहरीले सर्प ने डसा, हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल लाए
टीकमगढ़ जिले के अंतर्गत दिगौड़ा थाना क्षेत्र में वर्मा मांझ गांव में आज रविवार की सुबह 8 बजे एक महिला को खेत में चारा काटते समय सर्प ने काट लिया जिसमें महिला की हालत बिगड़ गई महिला की पहचान नाम रश्मि घोष निवासी वर्मा मांझ गांव घटना के बाद परिजन महिला को तुरंत टीकमगढ़ जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उपचार के बाद महिला को भर्ती कर लिया है।