साहिबगंज: साहिबगंज में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध सेमल-सखुआ बोटा जब्त
साहिबगंज:अवैध लकड़ी के खिलाफ वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में सेमल-सखुआ बोटा जब्त साहिबगंज। मंडरो वन क्षेत्र के फूलभंगा इलाके में वन विभाग ने अवैध लकड़ी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में सेमल और सखुआ की बोटा लकड़ी जब्त की है। कार्रवाई मिर्जाचौकी उप वन परिसर पदाधिकारी अंकित झा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने की।