खरगोन के नीलोफर मर्डर केस में आरोपी नईम खान पुलिस की गिरफ्त में
• *एक माह से अधिक समय से फरार था हत्या का आरोपी नईम खान*
• *पुलिस कप्तान के द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु ₹10000 के इनाम की उद्घोषणा*
• *आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना जैतापुर एवं कोतवाली से संयुक्त विशेष पुलिस टीम को आरोपी की गिरफ्तारी हेतु था लगाया*
• *पुलिस टीम के द्वारा लगातार लगभग 3000 किलोमीटर का सफर तय कर पांच राज्यों में आरोपी का पीछा कर जयपुर से किया गिरफ्तार*
• *आरोपी पुलिस से बचने के लिए मध्य प्रदेश के इंदौर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एवं राजस्थान में काट रहा था फरारी*
• *आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा फील्ड दक्षता दिखाते हुए अपना हुलिया बदलकर ढाबे में काम किया, ई रिक्शा चलाई, पान की दुकान पर काम किया तथा गैस टंकी बांटने का भी काम किया*
• *आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदलता रहा लेकिन पुलिस टीम ने आखिर में उसको गिरफ्तार करने में सफलता पाई*
#khargone_family #khargone