लखीमपुर: डीलोलिया गांव में बंटवारे को लेकर हुई मारपीट में एक महिला की उपचार के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम
उचौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम डीलोलिया गांव की गांव की एक महिला की मारपीट के दौरान लखनऊ में उपचार के दौरान मौत हो गई।वहीं मृतका के जेठ रामवीर ने आज शुक्रवार को दोपहर करीब 1:30 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि बीते 17 जुलाई को परिवार के लोगों से बंटवारे को लेकर विवाद हो गया था जहां उक्त दबंगों ने पीड़िता के घर में घुसकर जमकर पिटाई कर दी थी।