हिलसा: अरपा पैक्स की वार्षिक आमसभा में किसानों के हित पर मंथन, कम लागत में अधिक मुनाफे हेतु मौसम अनुकूल फसल पर चर्चा
Hilsa, Nalanda | Sep 30, 2026 अरपा प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति (पैक्स) लिमिटेड की वार्षिक आमसभा बुधवार को कलियाचक में पैक्स अध्यक्ष **सर्वोत्तम राज** की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में किसानों की समस्याओं, पैक्स की गतिविधियों और कृषि से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में मौसम के अनुसार खेतों में लगायी जाने वाली फसलों पर विशेष रूप से चर्चा की गयी।