Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
class.one.frist
No video available
9
कुशवाहा बाजार बस्ती /प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मिष्ठान का वितरण
Basti, Basti
| Jan 23, 2024
MORE NEWS
लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी पार्टी- महेंद्र नाथ यादव Part 5
Basti, Basti | Oct 3, 2026
लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी पार्टी- महेंद्र नाथ यादव Part 3
Basti, Basti | Oct 3, 2026
लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी पार्टी- महेंद्र नाथ यादव Part 8
Basti, Basti | Oct 3, 2026
लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी पार्टी- महेंद्र नाथ यादव Part 1
Basti, Basti | Oct 3, 2026
लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी पार्टी- महेंद्र नाथ यादव Part 6
Basti, Basti | Oct 3, 2026
लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी पार्टी- महेंद्र नाथ यादव Part 7
Basti, Basti | Oct 3, 2026
लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी पार्टी- महेंद्र नाथ यादव Part 2
Basti, Basti | Oct 3, 2026
लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी पार्टी- महेंद्र नाथ यादव Part 4
Basti, Basti | Oct 3, 2026
पूर्वांचल के मालवीय स्व. पं. सूर्य नारायण चतुर्वेदी को हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि आठवीं पुण्यतिथि पर चतुर्वेदी विला में उमड़ा जनसैलाब, दलीय सीमाएं टूटीं शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार के क्षेत्र में योगदान को किया याद संतकबीरनगर। आधुनिक, रोजगारपरक और तकनीकी शिक्षा के साथ स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले स्वर्गीय पं. सूर्य नारायण चतुर्वेदी की आठवीं पुण्यतिथि शनिवार को उनके पैतृक गांव भिटहा स्थित चतुर्वेदी विला परिसर में भावपूर्ण वातावरण में मनाई गई। पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से पहुंचे हजारों लोगों ने श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। श्रद्धांजलि सभा में राजनीतिक दलों की सीमाएं भी टूटती नजर आईं। भाजपा, सपा सहित विभिन्न दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों, शिक्षकों और छात्रों ने स्व. चतुर्वेदी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम से पहले सुंदरकांड और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आत्मा की शांति के लिए अनुष्ठान कराया गया। पूर्व सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे की देखरेख में हुए अनुष्ठान में चतुर्वेदी परिवार के सदस्यों ने भाग लिया। चतुर्वेदी विला की मुखिया चंद्रावती देवी, पूर्व विधायक जय चौबे, सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, एसआर ग्रुप के चेयरमैन राकेश चतुर्वेदी, पं. जनार्दन चतुर्वेदी, रत्नेश चतुर्वेदी सहित परिवार के सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान परिवार के सदस्यों की आंखें भी नम नजर आईं। बड़े भाई गोमती प्रसाद चतुर्वेदी सपत्नीक अपने अनुज स्व. सूर्य नारायण चतुर्वेदी के चित्र को निहारते हुए भावुक हो उठे। परिवार के सदस्यों ने ‘तुमको न भूल पाएंगे’ की भावनाओं के बीच पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। सविता चतुर्वेदी, शिखा चतुर्वेदी, अखंड प्रताप चतुर्वेदी, राजन चतुर्वेदी, रजत चतुर्वेदी और आयुष्मान चतुर्वेदी सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। श्रद्धांजलि सभा में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बद्री यादव, रामललित चौधरी, धनघटा चेयरमैन प्रतिनिधि नीलमणि, कौशल चौधरी, खलीलाबाद चेयरमैन जगत जायसवाल, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, रामवृक्ष यादव, प्रदेश सचिव नित्यानंद यादव, पूर्व प्रत्याशी आलोक यादव सोनू, युवजन सभा जिलाध्यक्ष राहुल यादव बादल, जिला महासचिव विनोद यादव सहित विभिन्न दलों के नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी और राकेश चतुर्वेदी ने परिवार के युवाओं के साथ क्षेत्र से पहुंचे हजारों जरूरतमंद महिलाओं और पुरुषों को अंगवस्त्र एवं नगद धनराशि वितरित की। आयोजन में गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रो. ओपी पांडेय, अम्बा केपीएस पीजी कॉलेज के प्रबंधक, आरपी मॉडर्न इंटर कॉलेज महुली के प्रधानाचार्य रामचंद्र यादव, सूर्या एकेडमी के प्रिंसिपल रविनेश श्रीवास्तव तथा एपीएन पीजी कॉलेज डुमरी के प्राचार्य राकेश श्रीवास्तव सहित बस्ती मंडल के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। देर शाम तक श्रद्धांजलि सभा और भोज का सिलसिला चलता रहा। भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी प्रमोद पूर्वांचल तथा लोक गायिका अंजनी पांडेय की टीम ने भजनों और लोक प्रस्तुतियों के माध्यम से माहौल को भावपूर्ण बना दिया। उपस्थित लोगों ने देर तक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। कार्यक्रम जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव के निर्देशन तथा पं. सूर्य नारायण चतुर्वेदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय एवं एसआर के सहायक प्रबंधक मनोज कुमार पांडेय की देखरेख में संपन्न हुआ। श्रद्धांजलि सभा में अजीम खान, रविंद्र यादव, राजीव गुप्ता, रत्नेश मिश्र, अजय मिश्र, अजय पांडेय, अवधेश सिंह, सर्वेश सिंह, ग्रीस चौधरी, अभयानंद सिंह, अमरनाथ उपाध्याय, निहाल चंद पांडेय, अंकित पाल, आलोक उपाध्याय, राजपाल यादव, पवन यादव, शंकर यादव, आनंद ओझा, प्रमोद पांडेय, इंजीनियर अरविंद सिंह, अंतरराष्ट्रीय पहलवान पन्नेलाल यादव, मयाराम पाठक, समाजसेवी दानिश खान, सपा नेता असद महताब, महताब आलम बब्बू, असजद हुसैन, बब्लू चौधरी, जबीउल्लाह खान, जबीउल्लाह खान सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।
Basti, Basti | Oct 3, 2026