जमुआ: जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने वन विभाग कार्यालय में तिरंगा फहराया, वीर शहीदों को किया नमन
Jamua, Giridih | Aug 15, 2026 स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने शनिवार को 12 बजे वन विभाग कार्यालय, जमुआ परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को नमन किया। इस दौरान राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता संग्राम में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों एवं अमर बलिदानियों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।