बिछिया: बिछिया के गांवों में वित्तीय जागरूकता टीम ने ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी से बचने का तरीका बताया
आज 10 अगस्त, सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे, बिछिया विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतीय रिजर्व बैंक की ‘मनीवाइज वित्तीय साक्षरता योजना’ के तहत सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रायोजित मनीवाइज वित्तीय साक्षरता केंद्र, मंडला की टीम ने ग्रामीणों को बैंकिंग और डिजिटल लेन-देन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी।