मुगलसराय: लौदा गांव में निकला पचासा का जुलूस, जंजीरी मातम में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब
अलीनगर थाना क्षेत्र के लौदा गांव में आज गुरुवार शाम 04 बजे इमाम हुसैन की शहादत की याद में 201वां पचासा का जुलूस निकाला गया। आलम, ताजिया और जंजीरी मातम के साथ निकले जुलूस में वाराणसी व गाजीपुर की अंजुमनों ने नौहाखानी की। बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर श्रद्धांजलि दी। कमेटी ने निशुल्क रोहब्जे का शरबत वितरित किया। सुरक्षा के लिए पुलिस और पीएसी तैनात रही।