बीना: जीएसटी जॉइंट कमिश्नर का बीना दौरा, थाने के पास स्थित जीएसटी कार्यालय में व्यापारियों एवं अधिवक्ताओं से की चर्चा
Bina, Sagar | Aug 14, 2026 शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे जॉइंट कमिश्नर राजेंद्र सिंह बास्केल बीना के जीएसटी कार्यालय पहुंचे। यहाँ उन्होंने विभाग के अधिकारियों से कामकाज की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने मंडी व्यापारियों, किराना व्यापारियों और टैक्स अधिवक्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में जीएसटी बिल, रिटर्न फाइलिंग और ई-वे बिल से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।