रामपुर मनिहारन: जंदहेड़ा में एनसीसी कैडेट्स ने नशामुक्ति रैली निकाली, ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति किया जागरूक
नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सोमवार दोपहर 12 बजे वी.डी.के.एम. जंदहेड़ा में नशामुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई। यू.पी. गर्ल्स बटालियन एनसीसी, सहारनपुर की ओर से आयोजित रैली का निर्देशन कमान अधिकारी कर्नल आर.के. माही, सेना मेडल ने किया। रैली में विद्यालय के प्रबंधक, सूबेदार आर.के. भारती, जीसीआई मनीषा प्रजापत सहित 40 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया।