भादरा: रेगर मोहल्ला वार्ड नं. 03 व वार्ड नं. 27 में बाबा रामदेव जी महाराज का भव्य मेला आयोजित
भादरा के रेगर मोहल्ला वार्ड नं. 03 व वार्ड नं. 27 में सोमवार को बाबा रामदेव जी महाराज के मंदिरों में भव्य मेले आयोजित हुए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। वार्ड 27 में पुजारी परमानंद व्यास ने आशीर्वाद व प्रसाद वितरण किया। इससे पूर्व रात्रि जागरण हुआ।