चौपारण: घर से पांच गैस सिलेंडर चोरी मामले का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
कोर्रा थाना पुलिस ने घर से गैस सिलेंडर चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए दो गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। घटना में प्रयुक्त एक अपाची मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।