जसवंतनगर: नगला इच्छा में चोरों ने घर में घुसकर की चोरी, नगदी समेत एक लाख रुपये कीमत का माल किया पार
गृह स्वामी पीड़ित दिलीप कुमार ने बताया कि वह रात के समय अपने परिवार सहित घर के आंगन में सो रहे थे। इसी दौरान चोर छत पर चढ़े और जीने के रास्ते से नीचे उतरकर कमरे में घुस गए। चोर कमरे में चार्जिंग पर लगे दो मोबाइल फोन, अलमारी में रखी एक सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी और 10 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। मंगलवार की सुबह जब परिवार जगा तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा