Public App Logo
महानंदा नगर के रवींद्रनाथ टैगोर स्कूल में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां 🇮🇳🏫 महानंदा नगर स्थित रवींद्रनाथ टैगोर हायर सेकेंडरी स्कूल में 80वें स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े ही धूमधाम और राष्ट्रीय भावना के साथ मनाया गया। समारोह का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या निशा मेढ़े और उप-प्राचार्या बबीता मालवीय द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया, जिसके बाद विभा याशिक ने सुमधुर सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व विद्यालय के संचालक सत्यनारायण जायसवाल द्वारा ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का कुशल संचालन वर्षा जैन ने किया तथा इसे सफल बनाने में शिक्षिका नीलम शर्मा, राखी भटनागर, राखी अष्ठाना, रेखा जोशी सहित समस्त स्टाफ ने अह� - Ujjain Urban News