ग्यारसपुर: संदीपनी विद्यालय ग्यारसपुर में देशभक्ति की धूम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार सुबह 10 बजे संदीपनी विद्यालय ग्यारसपुर में देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देशप्रेम, एकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों और दर्शकों का दिल जीत लिया।