सीतापुर: झोलाछाप डॉक्टर द्वारा गलत इंजेक्शन लगाने से 14 वर्ष की किशोरी की गई जान, परिवार में मचा कोहराम
जनपद के मानपुर इलाके में झोला छाप डॉक्टर के द्वारा गलत इंजेक्शन लगाने के बाद 14 वर्ष की किशोरी की हालत बिगड़ गई थी परिवार वाले गंभीर अवस्था में किशोरी को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां उसकी मौत हो गई परिवार के अनुसार सर्दी जुकाम बुखार की समस्या के होने के कारण इलाके के समीर नाम के होला साहब डॉक्टर ने किशोरी को इंजेक्शन लगाया था।