कलेक्टर सोमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक साई कृष्ण एस. थोटा ने रविवार को मीनेश वेयरहाउस स्थित मूंग उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने उपार्जित मूंग के स्कंध की जांच करते हुए अधिकारियों को किसानों की उपज की समय पर तुलाई एवं उपार्जन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।