पीरटांड: पीरटांड़ में शान से लहराया तिरंगा, प्रमुख सविता टुडू ने किया ध्वजारोहण; बच्चों ने दी देशभक्ति प्रस्तुतियां।
पीरटांड़ प्रखंड में 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को 10 बजे हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड कार्यालय सहित थाना, पंचायत भवन, विद्यालयों और विभिन्न सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रमुख सविता टुडू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी।