पेटलावद: कलेक्टर ने उमरकोट व सेमलिया स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण, दवाइयों की कमी पर कड़ी कार्रवाई
कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उमरकोट और उप स्वास्थ्य केंद्र सेमलिया का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और दवाइयों की उपलब्धता का जायजा लिया। 299 आवश्यक दवाइयों में सिर्फ 175 उपलब्ध मिलीं, आई ड्रॉप की कमी पर जिला स्तरीय स्टोर प्रमुख को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।