गाज़ीपुर: घुटने की MRI कराई, हाथ में थमाई दिमाग की रिपोर्ट, मेडिकल कॉलेज में लापरवाही का आरोप, प्रिंसिपल ने कहा- तकनीकी समस्या
गाजीपुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल से स्वास्थ्य व्यवस्था को सवालों के घेरे में खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। यहां घुटने की एमआरआई कराने पहुंचे भाजपा नेता को कथित तौर पर ब्रेन की रिपोर्ट थमा दी गई। रिपोर्ट देखकर निजी डॉक्टर भी हैरान रह गए और उन्होंने गलत रिपोर्ट बताते हुए दोबारा एमआरआई कराने की सलाह दी।वही प्रिंसिपल डॉ आनंद मिश्रा ने टेक्निकल इश्यू बताया।