मनेर: हल्दी छपरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Maner, Patna | Aug 18, 2026 मनेर थाना क्षेत्र के हल्दी छपरा गांव में संदिग्ध अवस्था में एक महिला की मौत हो गई। मौत की घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। मृतका की पहचान हल्दी छपरा गांव के रहने वाले सूरज कुमार की पत्नी आरती देवी के रूप में की जा रही है।