गोबिंदपुर राजनगर: राजनगर में झामुमों कार्यकर्ताओं ने ओत गुरु लाको बोदरा की 107वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि
राजनगर झारखंड मुक्ति मोर्चा के राजनगर प्रखंड कार्यालय में शनिवार को ओत कोल गुरु लाको बोदरा की 107वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया तथा उनके योगदान और संघर्ष को याद किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रामसिंह हांसदा ने किया। इस दौरान झामुमों नेता सह शिक्ष