लाडपुरा: जहरीला पदार्थ खाने से तीन बच्चों की मां की मौत, पीहर जाने की बात पर हुआ कलह, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
Ladpura, Kota | Aug 15, 2026 कोटा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तीन बच्चों की मां की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। घटना बूंदी जिले के देई थाना क्षेत्र के डेलपुरा गांव की है। मृतका कालीबाई (33) की तबीयत बिगड़ने पर परिजन पहले उसे देई अस्पताल और फिर बूंदी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उसे कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार