सैदपुर: अर्नब साइक्लोन और बारिश ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, धान-बाजरे की खड़ी फसलें खेतों में लोटी, नगर में आवागमन बेहाल
बंगाल की खाड़ी से उठे अर्नब साइक्लोन के हाहाकारी प्रभाव में आए सैदपुर क्षेत्र में शुक्रवार से जारी तूफानी हवाओं और जबरदस्त बरसात ने सामान्य जनजीवन के साथ ही किसानों की हालत खराब कर दी है। अर्नब साइक्लोन के प्रभाव से चली तेज हवाओं और रुक-रुककर हो रही लगातार बरसात के कारण क्षेत्र के अधिकतर गांवों में खेतों में खड़ी धान और बाजरे की फसलों को भारी नुकसान हुआ है।