#500000ब्रेकिंग 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ उन्नाव 🚨
गुलरिहा–जिंदा खेड़ा मार्ग की बदहाली से ग्रामीण परेशान
उन्नाव जनपद के ग्राम गुलरिहा जिंदा खेड़ा में करीब 1200 मीटर लंबा रास्ता कच्चा और बदहाल पड़ा हुआ है। बारिश के दिनों में सड़क पर भारी जलभराव हो जाता है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यह मार्ग जिंदा खेड़ा को रामपुर से जोड़ता है, जिससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों का आवागमन होता है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के समय रास्ते की हालत और भी खराब हो जाती है तथा कीचड़ और पानी के कारण निकलना मुश्किल हो जाता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क को जल्द से जल्द पक्का कराया जाए और जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को इस समस्या से निजात मिल सके।
📍 ग्रामसभा गुलरिहा, ग्राम जिंदा खेड़ा, उन्नाव
न्यूज़ इंडिया 24 से जिला संवाददाता ध्रुव लाल साहू की रिपोर्ट
Unnao, Unnao | Aug 17, 2026