शाहजहांपुर: घायलों का हाल जानने मेडिकल कॉलेज पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान
शाहजहांपुर। कांट रोड पर कांवड़ियों से भरी ट्रॉली पलटने से घायल कांवड़ियों का हाल जानने सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान बरेली मोड़ स्थित मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इसके अलावा मलपुर निवासी सत्यम शुक्ला व सुंदरम शुक्ला पर हुए जानलेवा हमले में घायल दोनों भाइयों और सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव गायत्री वर्मा