शुजालपुर: लगातार तीसरे दिन बारिश, सोयाबीन फसल को मिली संजीवनी
शुजालपुर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार तीसरे दिन झमाझम एवं रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहा। बीते 24 घंटे में क्षेत्र में करीब 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली, वहीं खेतों में प्यासी खड़ी सोयाबीन की फसल को भी राहत मिली है। लगातार बारिश के चलते क्षेत्र की नेवज और जमधड़ नदियों में जलस्तर बढ़ गया है और पानी का बहाव ते