विजयराघवगढ़: कैमोर के महगांव में अवैध चूना भट्टा, प्रदूषण से ग्रामीण परेशान; प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान
कैमोर के महगांव में संचालित चूना भट्ठे में नियमों की धज्जियां उड़ रहे हैं प्रदूषण से ग्रामीण परेशान है वहीं प्रशासन इस और ध्यान नहीं दे रहा है खुले भट्ठे में मवेशी आसपास मंडरा रहे ऐसे में कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है,जवाबदार बेखबर है ग्रामीणों ने मीडिया के माध्यम से प्रशासन का ध्यानाआकर्षण कराते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग किया है।