भितरवार: नमकीन बिस्किट देने के बहाने मासूम बच्चियों से छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार
दो नाबालिग बच्चियों के साथ कथित छेड़खानी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मोहनगढ़ से आरोपी भगवान सिंह पुत्र सेवाराम बाथम उम्र 35 वर्ष निवासी मोहनगढ़ को पकड़ लिया। भितरवार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।