सांगानेर: जयपुर ग्रामीण पुलिस ने 35 अलग-अलग मामलों में जप्त करीब 4.41 करोड़ रुपये के अवैध मादक पदार्थों को जलाकर किया नष्ट
जयपुर ग्रामीण पुलिस की ओर से अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पुलिस थानों के 35 प्रकरणों में जब्त किए गए अवैध मादक पदार्थों को नष्टीकरण किया गया। ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की उपस्थिति में हुई कार्रवाई के दौरान करीब 4 करोड़ 41 लाख 16 हजार 730 रुपये कीमत के अवैध मादक पदार्थों को नष्ट किया गया।