कुटुंबा: अंबा में दिवंगत बीडीओ मनोज कुमार की पहली पुण्यतिथि मनाई गई
अंबा में दिवंगत बीडीओ मनोज कुमार की पहली पुण्यतिथि रविवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक शंभू चौधरी ने की, जबकि संचालन वीरेंद्र मेहता ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने दिवंगत मनोज कुमार की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व एवं कार्यों को याद किया।