सहारनपुर: कांग्रेस महानगर अध्यक्ष को हिरासत में लेने पर बढ़ा मामला, गागलहेड़ी थाने पहुंचे इमरान मसूद
सहारनपुर में ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर प्रदर्शन करने और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कलेक्ट्रेट का गेट बंद मिला। इससे कार्यकर्ता नाराज हो गए और उन्होंने गेट पर चढ़कर अंदर जाने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।