ओबरा: खेवधा गांव में पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव, पुलिस जांच में जुटी
Obra, Sonbhadra | Sep 30, 2026 सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के खेवधा गांव में नदी किनारे पेड़ पर फंदे से लटकता हुआ एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान अमरनाथ चेरो पुत्र प्रताप के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, बुधवार सुबह करीब छह बजे कुछ लोगों ने नदी किनारे पेड़ से अमरनाथ का शव लटकता देखा। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी।