मानिकपुर: मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर टिकट वेंडिंग मशीन पर गिरा प्लास्टर, दो युवक हुए घायल
मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर रविवार शाम करीब पांच बजे टिकट मशीनों के सामने सीलिंग का प्लास्टर गिरने से पटेल नगर निवासी सोमचंद वैश और राजेंद्र जनोंकर घायल हो गए। राजेंद्र के सिर और सोमचंद के हाथ में चोट आई। दोनों ने सीएचसी मानिकपुर में उपचार कराया। रेल पीआरओ अमित कुमार ने जांच और दोषी मिलने पर कार्रवाई की बात कही।