बबेरू: कुमेढ़ा सानी गांव में सोते समय युवक को जहरीले सांप ने काटा, मौत के बाद परिवार में मचा कोहराम
Baberu, Banda | Aug 11, 2026 कमासिन थाना क्षेत्र के कुमेढ़ा सानी गांव के रहने वाले संदीप कुमार पुत्र मैकू प्रजापति, उम्र करीब 24 वर्ष यह सोमवार व मंगलवार की मध्य रात अपने घर में सो रहा था। इसी दौरान, मंगलवार की सुबह करीब 4:00 बजे सोते समय उसके हाथ में किसी जहरीले सांप ने काट लिया, जिसमें झाड़ भूख के चक्कर में मृत्यु हो गई, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.