कोईलवर: गिधा गांव में इंडिया गठबंधन ने पीएम मोदी और सीईसी ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी और ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार शाम 5:30 बजे गिधा गांव में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका गया। कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार को पद से बर्खास्त कर कार्रवाई करने की मांग की।