बिंदकी: गढ़ी गांव में घरेलू विवाद के चलते महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव में घरेलू विवाद के चलते शुक्रवार को रुखसाना उम्र लगभग 38 वर्ष पत्नी जावेद शाह ने घर में कोठरी के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस तथा फॉरेंसिक टीम पहुंची। पुलिस ने शुक्रवार को दिन में करीब 1:00 बजे शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हड़कंप मचा रहा।