लालबर्रा: डोल ग्यारस पर लालबर्रा में धूमधाम से निकली भगवान लक्ष्मीनारायण एवं श्री राम-लक्ष्मण की भव्य शोभायात्रा
लालबर्रा। डोल ग्यारस के पावन पर्व के अवसर पर 22 सितंबर को नगर मुख्यालय लालबर्रा में धार्मिक उल्लास एवं भक्तिमय वातावरण के बीच भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्री बजरंग मंदिर समिति, श्री गणेश नवदुर्गा उत्सव गंज समिति, युवा श्याम भजन मण्डल, मनकामेश्वर मंदिर समिति तथा श्रीराम मंदिर समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह शोभायात्रा शाम 5 बजे बैंड-बाजे और गाजे-बाजे