सिहोरा: तेज डीजे से बुजुर्गों से लेकर छात्र तक परेशान, रोक लगाने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
धार्मिक त्योहारों, रैली, जुलूस और चल समारोह में तेज आवाज से बजने वाले डीजे को लेकर सिहोरा के नागरिकों ने चिंता जताई है। नागरिकों का ने कहा कि देर रात तक तेज आवाज में बजने वाले डीजे का सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों बीमार लोगों नवजात बच्चों और विद्यार्थियों पड़ता है। तेज आवाज के कारण बुजुर्गों और बीमार लोगों को आराम करने में परेशानी होती है।