मुज़फ्फरनगर: फ्रोंक्स में कार में चल रहा था हथियारों का खेल, डील से पहले पुलिस ने किया बड़ा एक्शन, 11 अवैध हथियारों के साथ 3 गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर में अवैध हथियारों के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा किया है। कोतवाली नगर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार पिस्टल, सात तमंचे और छह खाली मैगजीन बरामद की हैं। हथियारों की सप्लाई में इस्तेमाल फ्रोंक्स कार और बाइक भी कब्जे में ली गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी मेरठ से हथियार लाकर अलग-अलग जिलों में सप्लाई करते थे।