हरिहरगंज: महाराजगंज स्थित लुमिनस मेंटर्स अकैडमी के छात्रों के तिरंगा यात्रा में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, हाथों में झंडा लेकर निकले
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को हरिहरगंज महाराजगंज देवी मंदिर पोखरा के समीप स्थित लुमिनस मेंटर्स अकैडमी के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा में विद्यार्थियों के साथ विद्यालय के शिक्षक भी पूरे जोश और उत्साह के साथ शामिल हुए। यात्रा के दौरान छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए।