फूलपुर: संपूर्ण समाधान दिवस में 23 मामले पहुंचे, जिनमें से तीन का मौके पर हुआ निस्तारण
बारिश और नाग पंचमी पर्व के कारण आज आजमगढ़ जनपद के फूलपुर तहसील सभागार में आज सोमवार के दिन सुबह 11 बजे दोपहर दो बजे तक आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की संख्या कम रही सीडीओ राकेश कुमार पटेल और एसडीएम अशोक कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनीं कुल 23 मामले सामने आए, जिनमें तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया ।