राशमि: राशमी के नेवरिया गांव में गढ़ के बालाजी मंदिर की दीवार ढही, सात मवेशियों की मौत, दो घर भी हुए क्षतिग्रस्त
क्षेत्र के नेवरिया गांव में गढ़ के बालाजी मंदिर की करीब 50 फीट लंबी दीवार ढह गई। इस हादसे में मंदिर से सटे एक नोहरे में बंधे सात मवेशियों की मलबे में दबकर मौत हो गई। तेज बारिश और हवाओं के कारण यह घटना हुई। मृत मवेशियों में दो भैंसे, तीन गायें और दो पाडियां शामिल हैं। पूर्व सरपंच डालचंद जाट ने बुधवार शाम 8 बजे जानकारी देते हुए बताया कि दीवार का मलबा मांगीलाल