Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image
image
image
image
image

80वें स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय का सभागार.. 13 चयनित समूहों ने नृत्य, गायन, लोकनृत्य और कथक की मनमोहक प्रस्तुतियों से बांधा समां... समस्तीपुर : 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शहर स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय, समस्तीपुर के सभागार में देशभक्ति, लोक संस्कृति और कला का अद्भुत संगम देखने को मिला। जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिले के सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों तथा विभिन्न डांस अकादमियों से चयनित 13 समूहों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभागार में उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी, सदर समस्तीपुर राकेश कुमार, डीपीओ स्थापना जमालुद्दीन, डीपीओ सर्व शिक्षा अभियान शुभम कसौधन, डीपीओ मध्यान भोजन योजना प्रेम शंकर झा तथा जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। दीप प्रज्वलन के साथ ही सभागार राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना के रंग में रंग उठा। कार्यक्रम में प्रतिभागी बच्चों एवं कलाकारों ने समूह नृत्य, समूह गायन, लोक नृत्य, एकल गायन एवं कथक नृत्य की मनोहारी प्रस्तुतियां दीं। प्रत्येक प्रस्तुति में देशप्रेम, भारतीय संस्कृति, परंपरा और नई पीढ़ी की रचनात्मक ऊर्जा की खूबसूरत झलक देखने को मिली। कभी देशभक्ति के स्वरों ने वातावरण को भावविभोर किया, तो कभी लोकनृत्य की थिरकन ने बिहार की समृद्ध लोक परंपरा को जीवंत कर दिया। कथक की शास्त्रीय मुद्राओं और लय-ताल ने भारतीय कला की गहराई का परिचय कराया। प्रतिभागियों की एक के बाद एक शानदार प्रस्तुतियों पर सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। कार्यक्रम के समापन अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं आयोजकों को संबोधित करते हुए उनकी प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन बच्चों की प्रतिभा को मंच देने के साथ-साथ उन्हें अपनी संस्कृति, परंपरा और राष्ट्र के प्रति जुड़ाव का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि उन असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है, जिनके कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने युवाओं से देश की एकता, अखंडता और गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रधानाध्यापक अनंत कुमार राय ने प्रभावशाली एवं गरिमापूर्ण अंदाज में किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षा विभाग के संभाग प्रभारी हरिश्चंद्र राम, सुनील कुमार, संगीत शिक्षक मंगलेश कुमार, अनुज कुमार, डॉली मिश्रा, सुभीत कुमार सिंह ‘बिट्टू’ सहित अन्य पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मियों की भूमिका सराहनीय रही। #स्वतंत्रता_दिवस #CulturalCelebration #highlightsシ゚

43 views | Patna, Bihar | Aug 15, 2026

MORE NEWS

आज दिनांक 16.08.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास द्वारा दी सासाराम भभुआ सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि०, सासाराम की वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक आम सभा का उद्घाटन किया गया। इस दौरान जिला पदाधिकारी ने सहकारी समितियों की समस्याओं के समाधान हेतु जिला प्रशासन स्तर से आवश्यक सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

सभा में बैंक के प्रबंध निदेशक श्री नयन प्रकाश द्वारा बैंक का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 बैंक के लिए वित्तीय पुनरुत्थान एवं सुदृढ़ीकरण का महत्वपूर्ण वर्ष रहा। बैंक ने वर्षों से चली आ रही संचित हानि को पूर्णतः समाप्त कर शुद्ध लाभ अर्जित किया। बैंक का Gross NPA 4.54% एवं Net NPA 1.79% हो गया। बैंक द्वारा प्रथम पिंक शाखा भी स्थापित की गई है। साथ ही अन्य सहकारी समितियों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। बैंक प्रबंधन ने सभी अंशधारकों, पैक्स एवं व्यापार मंडल, ग्राहकों, अधिकारियों-कर्मचारियों, सहकारी विभाग, नाबार्ड, जिला प्रशासन एवं अन्य हितधारकों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रबंध निदेशक ने कहा कि बैंक आगे भी "सहकार से समृद्धि" की भावना के साथ रोहतास एवं कैमूर की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने एवं नियामकीय अनुपालन को और प्रभावी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उक्त सभा बैंक के अध्यक्ष श्री रमेश चंद्र चौबे की अध्यक्षता में संपन्न किया गया। 

#IPRD
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

आज दिनांक 16.08.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास द्वारा दी सासाराम भभुआ सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि०, सासाराम की वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक आम सभा का उद्घाटन किया गया। इस दौरान जिला पदाधिकारी ने सहकारी समितियों की समस्याओं के समाधान हेतु जिला प्रशासन स्तर से आवश्यक सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। सभा में बैंक के प्रबंध निदेशक श्री नयन प्रकाश द्वारा बैंक का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 बैंक के लिए वित्तीय पुनरुत्थान एवं सुदृढ़ीकरण का महत्वपूर्ण वर्ष रहा। बैंक ने वर्षों से चली आ रही संचित हानि को पूर्णतः समाप्त कर शुद्ध लाभ अर्जित किया। बैंक का Gross NPA 4.54% एवं Net NPA 1.79% हो गया। बैंक द्वारा प्रथम पिंक शाखा भी स्थापित की गई है। साथ ही अन्य सहकारी समितियों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। बैंक प्रबंधन ने सभी अंशधारकों, पैक्स एवं व्यापार मंडल, ग्राहकों, अधिकारियों-कर्मचारियों, सहकारी विभाग, नाबार्ड, जिला प्रशासन एवं अन्य हितधारकों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रबंध निदेशक ने कहा कि बैंक आगे भी "सहकार से समृद्धि" की भावना के साथ रोहतास एवं कैमूर की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने एवं नियामकीय अनुपालन को और प्रभावी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उक्त सभा बैंक के अध्यक्ष श्री रमेश चंद्र चौबे की अध्यक्षता में संपन्न किया गया। #IPRD Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Patna, Bihar | Aug 16, 2026

बिहार में शराबबंदी सिर्फ कागज पर!तेजस्वी बोले,घर तक हो रही शराब की होम डिलीवरी!ये लोग चला रहे रैकेट?

बिहार में शराबबंदी सिर्फ कागज पर!तेजस्वी बोले,घर तक हो रही शराब की होम डिलीवरी!ये लोग चला रहे रैकेट?

Patna Rural, Patna | Aug 16, 2026

बिहार में शराबबंदी सिर्फ कागज पर!तेजस्वी बोले,घर तक हो रही शराब की होम डिलीवरी!ये लोग चला रहे रैकेट?

बिहार में शराबबंदी सिर्फ कागज पर!तेजस्वी बोले,घर तक हो रही शराब की होम डिलीवरी!ये लोग चला रहे रैकेट?

Patna Rural, Patna | Aug 16, 2026

🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज जिला पदाधिकारी, रोहतास एवं पुलिस अधीक्षक, रोहतास के नेतृत्व में बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र में भव्य तिरंगा बाइक रैली निकाली गई।
युवाओं व स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। 

#harghartiranga

🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज जिला पदाधिकारी, रोहतास एवं पुलिस अधीक्षक, रोहतास के नेतृत्व में बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र में भव्य तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। युवाओं व स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। #harghartiranga

Patna, Bihar | Aug 16, 2026

🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विविध कार्यक्रम 🇮🇳

हर घर तिरंगा अभियान के तहत समस्तीपुर जिले के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम एवं देशभक्ति से जुड़े विविध आयोजन किए गए।

 इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कर्मियों एवं आमजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया।

उसी कड़ी में ICDS कल्याणपुर द्वारा हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की दिशा में जागरूकता कार्यक्रम किए गये...।

#HarGharTiranga #हरघर_तिरंगा 🇮🇳 #MeraTirangaMeriShaan #समस्तीपुर
#DistrictAdministration

🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विविध कार्यक्रम 🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान के तहत समस्तीपुर जिले के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम एवं देशभक्ति से जुड़े विविध आयोजन किए गए। इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कर्मियों एवं आमजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया। उसी कड़ी में ICDS कल्याणपुर द्वारा हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की दिशा में जागरूकता कार्यक्रम किए गये...। #HarGharTiranga #हरघर_तिरंगा 🇮🇳 #MeraTirangaMeriShaan #समस्तीपुर #DistrictAdministration

Patna, Bihar | Aug 16, 2026

80वें स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय का सभागार.. 13 चयनित समूहों ने नृत्य, गायन, लोकनृत्य और कथक की मनमोहक प्रस्तुतियों से बांधा समां... समस्तीपुर : 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शहर स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय, समस्तीपुर के सभागार में देशभक्ति, लोक संस्कृति और कला का अद्भुत संगम देखने को मिला। जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिले के सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों तथा विभिन्न डांस अकादमियों से चयनित 13 समूहों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभागार में उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी, सदर समस्तीपुर राकेश कुमार, डीपीओ स्थापना जमालुद्दीन, डीपीओ सर्व शिक्षा अभियान शुभम कसौधन, डीपीओ मध्यान भोजन योजना प्रेम शंकर झा तथा जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। दीप प्रज्वलन के साथ ही सभागार राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना के रंग में रंग उठा। कार्यक्रम में प्रतिभागी बच्चों एवं कलाकारों ने समूह नृत्य, समूह गायन, लोक नृत्य, एकल गायन एवं कथक नृत्य की मनोहारी प्रस्तुतियां दीं। प्रत्येक प्रस्तुति में देशप्रेम, भारतीय संस्कृति, परंपरा और नई पीढ़ी की रचनात्मक ऊर्जा की खूबसूरत झलक देखने को मिली। कभी देशभक्ति के स्वरों ने वातावरण को भावविभोर किया, तो कभी लोकनृत्य की थिरकन ने बिहार की समृद्ध लोक परंपरा को जीवंत कर दिया। कथक की शास्त्रीय मुद्राओं और लय-ताल ने भारतीय कला की गहराई का परिचय कराया। प्रतिभागियों की एक के बाद एक शानदार प्रस्तुतियों पर सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। कार्यक्रम के समापन अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं आयोजकों को संबोधित करते हुए उनकी प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन बच्चों की प्रतिभा को मंच देने के साथ-साथ उन्हें अपनी संस्कृति, परंपरा और राष्ट्र के प्रति जुड़ाव का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि उन असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है, जिनके कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने युवाओं से देश की एकता, अखंडता और गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रधानाध्यापक अनंत कुमार राय ने प्रभावशाली एवं गरिमापूर्ण अंदाज में किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षा विभाग के संभाग प्रभारी हरिश्चंद्र राम, सुनील कुमार, संगीत शिक्षक मंगलेश कुमार, अनुज कुमार, डॉली मिश्रा, सुभीत कुमार सिंह ‘बिट्टू’ सहित अन्य पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मियों की भूमिका सराहनीय रही। #स्वतंत्रता_दिवस #CulturalCelebration #highlightsシ゚ - Patna News