सहारनपुर: स्वतंत्रता दिवस से पहले हाई अलर्ट, रेलवे स्टेशन और बाजारों में बीडीडीएस टीम ने चलाया सघन चेकिंग अभियान
सहारनपुर में स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। गुरुवार देर रात बीडीडीएस और एस-चेक टीम ने संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड, घंटाघर और प्रमुख बाजारों समेत कई सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।