गुरारू: उत्तर कोयल नहर किसान संघर्ष मोर्चा की इसमाइलपुर में बैठक, 15 अक्टूबर तक चलेगा सदस्यता अभियान
Guraru, Gaya | Sep 28, 2026 इस्माइलपुर रेलवे स्टेशन स्थित बीपीएस कोचिंग सेंटर में सोमवार को उत्तर कोयल नहर किसान संघर्ष मोर्चा की बैठक हुई। अध्यक्षता नंदलाल सिंह ने की। बैठक में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती भी मनाई गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि कमेटी के लोग 15 अक्टूबर तक सदस्यता अभियान चलाएंगे और उसके बाद सभी प्रखंडों में प्रखंड सम्मेलन किया जाएगा।