चरपोखरी: चरपोखरी में जर्जर सड़क और जलजमाव के खिलाफ CM और DM का पुतला दहन
चरपोखरी में जर्जर सड़कों और जलजमाव की समस्या को लेकर राजद कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों का गुस्सा सड़क पर देखने को मिला। रविवार की दोपहर 2:00 के करीब राजद नेता हरिचरण सिंह और लालबाबू सिंह के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भोजपुर जिला अधिकारी का पुतला दहन कर विरोध जताया।