जशपुर: मयाली डैम में 20 अगस्त को बाढ़ आपदा की मॉक एक्सरसाइज होगी
बाढ़ जैसी आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए जशपुर जिले में 20 अगस्त को मयाली डैम में मॉक एक्सरसाइज आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देश पर 18 अगस्त को टेबल टॉप एक्सरसाइज भी होगी। जशपुर जनसम्पर्क अधिकारी से गुरुवार की शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार मॉक एक्सरसाइज की तैयारियों को लेकर राज्य के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग